फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers' bags burnt due to the fire in the garbage heap

दीवानी में कूड़े के ढेर में लगी आग

Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' bags burnt due to the fire in the garbage heap
मैनपुरी। दीवानी परिसर में बुधवार की रात कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग से दो वकीलों के बस्ते तथा तख्त जल गए। दीवार के सहारे खड़ा आम का पेड़ भी झुलस गया। पीड़ित वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

दीवानी परिसर में वकालत करने वाले कुछ वकील चैंबरों में बैठते हैं जबकि कुछ ने खुले में बस्ता और तख्त डाले हुए हैं। ए ब्लॉक के पीछे काफी समय से कूड़े का ढेर जमा है। बुधवार की रात इसमें किसी तरह आग लग गई। आग की लपटों में प्रेमबाबू अंबेश तथा पंकज मिश्रा के बस्ते और तख्त जल गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब वकील दीवानी पहुंचे तब उनको जानकारी हुई। पीड़ितों ने नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। अध्यक्ष सौरभ यादव ने सचिव संतोष कुमार यादव को कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed