फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two sides clashed with sticks for possession of Holi land in which seven people were injured In Kasganj

Kasganj: होली की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, सात घायल

Sun, 26 Mar 2023 08:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 26 Mar 2023 08:07 AM IST
सार

कासगंज में जमीन पर कब्जा करने को लेकर जो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें सात लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
two sides clashed with sticks for possession of Holi land in which seven people were injured In Kasganj
दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले - फोटो : demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में होली जलाने की जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चटकने लगीं। इस दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। उन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चलने लगे लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर 

मामला सोरोंजी थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर गांव का है। गांव के ही विनोद कुमार एवं हुकुम सिंह के माध्यम होली की जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत पर राजस्वकर्मी माप करने पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी बढ़ी तो लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें विनोद के पक्ष से कांती देवी, संतोष, टीटू, विनोद, द्रोपा देवी, सीमा घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सुशीला, नत्थू देवी घायल हो गईं। 

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई-कोतवाल

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल डीके त्यागी ने बताया झगड़े में घायल लोगों को अस्पताल भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है। अभी दोनों पक्षों में से किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed