{"_id":"5e5f43948ebc3ec981316767","slug":"lathamar-holi-2020-today-in-barsana-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लठामार होलीः ब्रज में उमंग और उल्लास, हुरियारिन बरसाएंगी श्याम के प्रेम से पगी लट्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार होलीः ब्रज में उमंग और उल्लास, हुरियारिन बरसाएंगी श्याम के प्रेम से पगी लट्ठ
Wed, 04 Mar 2020 02:47 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
नंदगांव के हुरियारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली आज खेली जाएगी। सुबह से ही यहां उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। लोग इस होली के गवाह बनने के लिए दूर दराज से आ रहे हैं। विश्वप्रसिद्घ होली में नंदगांव के हुरियारों पर हुरियारिनों की लाठियां बरसेंगी।
बरसाना पहुंचे श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह से ही श्रदालु होली की मस्ती में सराबोर होने को राधारानी की परिक्रमा कर रहे हैं। साथ ही होली के मधुर रासियों की धुनों पर नाच गा रहे हैं। चारों तरफ रंग और अबीर गुलाल की वर्षा कर रहे हैं। श्री धाम बरसाना का वातावरण रंगीन हो गया है और चारों तरह होली के रसिया के जयघोष हो रहे हैं।
नंदगांव के हुरियारों पर हुरियारिनों की लाठियां बरसेंगी
- फोटो : अमर उजाला
विश्वप्रसिद्घ होली में नंदगांव के हुरियारों पर हुरियारिनों की लाठियां बरसेंगी। नंदगांव के हुरियारे श्यामा श्याम के प्रेम से पगी लठामार होली में राधा स्वरूपा बरसाना की महिलाएं हुरियारिन होंगी और कृष्ण स्वरूपा नंदगांव के पुरुष हुरियारे होंगे। होली के दौरान हुरियारे हुरियारिनों पर ब्रज भाषी तीर छोड़ते दिखेंगे। जिसका जवाब हुरियारिनें लठ्ठन से झूरते हुए देती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव के हुरियारे
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना से होली खेलने का निमंत्रण मिलने के बाद बुधवार को हुरियारे रवाना हो गए। नंदगांव के हुरियारे प्रियाकुण्ड पहुंच कर यहां सजते संवरते हैं। साथ ही अपनी पगड़ी बांधेंगे, उसके बाद भांग ठंडाई पी जाती है और फिर इंतजार करेंगे लाडली महल से अगोनि के लिए।
विज्ञापन
लठामार होली के लिए उत्साहित युवा
- फोटो : अमर उजाला
फाग निमंत्रण उत्सव के दौरान होली रसियों का आयोजन किया गया। शुभारंभ संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी ने राग काफी में ठुमरी गाकर किया। केदार गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विक्रमवेद, ललित गोस्वामी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दे श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया।