फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Late night BJP changed candidates

देर रात भाजपा ने बदले प्रत्याशी

Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Late night BJP changed candidates
मैनपुरी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए घोषित किए गए कुछ प्रत्याशियों का विरोध होने के बाद भाजपा ने बुधवार रात दूसरी सूची जारी की। इस सूची में दो प्रत्याशियों को बदल दिया गया। वहीं करहल और सुल्तानगंज ब्लॉक से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया। इन सीटों को भाजपा ने फ्री छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए बुधवार को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किए थे। भाजपा ने सदर ब्लॉक सीट पर सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी शांति देवी यादव को टिकट दे दिया था। इसका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरोध किया। इसके अलावा कुछ अन्य प्रत्याशियों का भी विरोध हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा ने बुधवार रात संशोधित सूची जारी की। सदर सीट से भाजपा ने शांति देवी का टिकट काटकर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया की अनुज वधू पूर्व ब्लॉक प्रमुख रितू भदौरिया को टिकट दिया। इसी तरह कुरावली ब्लॉक से शिखा यादव का टिकट काटकर संगीता यादव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुल्तानगंज और करहल ब्लॉक प्रमुख सीट को फ्री छोड़ा गया है। इन दोनों ही सीट पर किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। पहली सूची में करहल से रेनू यादव तथा सुल्तानगंज से कश्मीर सिंह राजपूत को टिकट दिया गया था।
सदर और कुरावली सीट पर प्रत्याशी को बदला गया है। वहीं रणनीति के तहत करहल और सुल्तानगंज सीट को फ्री छोड़ा गया है। -प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed