{"_id":"63fd812a9ac650c7c9084d53","slug":"late-night-accident-in-etah-two-youths-killed-two-injured-in-a-fierce-bike-collision-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में देर रात हादसा: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में देर रात हादसा: बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल
Tue, 28 Feb 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:50 AM IST
सार
सड़क हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए मेडिकल भेजा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना मिरहची के पास सोमवार देर रात बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने आगरा इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो अन्य भी घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक छत्तर पाल सिंह ने बताया कि महेंद्र पुत्र हरिशंकर 22 वर्ष निवासी सियोराई थाना मिरहची की मौत मौके पर ही हुई थी, जबकि अजय पुत्र रघुवीर 25 वर्ष निवासी नगला मदी थाना कोतवाली देहात ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। सत्यवीर पुत्र कैलाश चंद्र और केदारी पुत्र बिहारी लाल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।