{"_id":"62a725cfee202831d7089b60","slug":"last-rites-of-the-martyred-soldier-lokendra-singh-tomar-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गमगीन माहौल में हुआ शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गमगीन माहौल में हुआ शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो
Mon, 13 Jun 2022 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:25 PM IST
सार
पूरे गांव में तिरंगा लहरा रहा था, जिस रास्ते से जवान की अंतिम यात्रा निकली, वह रास्ता फूलों से भरा था। तपती धूप में भी हर एक व्यक्ति जवान के अंतिम दर्शन करना चाहता था। हर आंख नम हो गई थी। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए भारतीय सेना के जवान लोकेंद्र सिंह तोमर का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह आगरा पहुंचा। यहां मिलिट्री हॉस्पिटल में उनका शव रखा गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी सुधीर कुमार सहित सैन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यहां से शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बाह के लिए ले जाया गया। शहीद को शहर के लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी, तो गांव में पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।
भीषण गर्मी भी शहीद की अंतिम यात्रा में पहुंचने से लोगों को नहीं रोक सकी। गांव में शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचते ही सबकी आंखें नम हो गईं। घर की छत चहारदीवारी और सड़कों पर भारी संख्या में भीड़ शहीद का एक झलक पाने के लिए बेताब रही। घर से सेना के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि स्थल तक तिरंगा यात्रा के साथ ले गए। सेना की बटालियन के जवानों ने शहीद लोकेंद्र सिंह तोमर को आखिरी सलामी दी। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, लोकेंद्र सिंह तिवारी अमर रहें, वंदे मातरम के नारों के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी।