फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Last lunar eclipse of the year today

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज

Mon, 07 Nov 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Last lunar eclipse of the year today
कासगंज। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार को पड़ेगा। जिले में एक घंटे तक ग्रहण का असर रहेगा। ग्रहण को देखते हुए लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। वहीं एक पखवाड़े में पड़ रहे इस ग्रहण को ज्योतिष शुभ नहीं मान रहे। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन जिले में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इससे पहले 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। खगोलीय घटना को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं में विश्वास करने वाले लोगों ने ज्योतिष से जुड़े लोगों से संपर्क कर सूतक काल एवं ग्रहण का राशि पर असर आदि के बारे में जानकारी की साथ ही उपाय पूछे। ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed