फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Last farewell given to soldier after guard of honour in Agra

Agra: गांव पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमूह; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दी गई अंतिम विदाई

Thu, 29 Feb 2024 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 12:41 PM IST
सार

आगरा में सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन को जनसमूह उमड़ पड़ा। तिरंगे में लिपटे बेटे को देखकर घरवाले चीख पड़े। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
Last farewell given to soldier after guard of honour in Agra
Agra: गांव पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमूह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें छलक पड़ीं। तिरंगे में लिपटे बेटे को देखकर घरवाले चीख पड़े। सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।   

विज्ञापन


मामला रूनकता थाना क्षेत्र के अटूस गांव का है। गांव निवासी दिलीप सिंह आर्मी से रिटायर हैं। उनके दो बेटे थे। दोनों आर्मी में तैनात थे। उदयवीर सिंह बड़ा था, और चंद्रवीर सिंह छोटा है। उदयवीर वर्तमान में फिरोजपुर में तैनात थे। वर्ष 2014 में उनकी शादी हुई थी। हालंकि अभी तक उन्हें कोई संतान नहीं है। बुधवार को घरवालों के पास फोन आया। बताया गया कि बेटे उदयवीर की बीमारी से मौत हो गई है। 
विज्ञापन


खबर सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो आसपास के गावों से भी लोग आकर परिवार को सांत्वना देने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जानकारी होने पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed