{"_id":"66beda659379bec39d0d14ff","slug":"landlord-tied-to-tree-and-beat-servant-in-kasganj-up-hindi-news-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: विद्युत विभाग के ठेकेदार को न आया रहम, चोरी के शक में नौकर को पेड़ से बांधकर पीटा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विद्युत विभाग के ठेकेदार को न आया रहम, चोरी के शक में नौकर को पेड़ से बांधकर पीटा, देखें वीडियो
Fri, 16 Aug 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:19 AM IST
सार
कासगंज में विद्युत विभाग के ठेकेदार ने चोरी के शक में अपने नौकर को तालिबानी सजा दी। घर के बाहर पेड़ से बांधकर उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
पेड़ से बांधा गया नौकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में विद्युत ठेकेदार ने चोरी के शक में अपने नौकर को तालिबानी सजा दे डाली। आरोप है कि उसने नौकर को पेड़ से बांध कर पीटा। नौकर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पेड़ से बंधे होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी हरीश शुक्ला विद्युत निगम में ठेकेदार है। इसके यहां प्रकाश निवासी गांव भिटोना कोतवाली कासगंज काम करता है। हरीश शुक्ला के यहां से कॉपर (तांबे) का तार गायब हो गया था। उसे शक था कि यह तार प्रकाश ने चोरी किया है। ठेकेदार ने प्रकाश से पूछताछ की तो उसने चोरी से इन्कार किया। आरोप है कि इसके बाद शुक्रवार को ठेकेदार तार चोरी करने के शक में प्रकाश को पेड़ से बांध कर पीटा। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर युवक के पेड़ से बंधे होने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ठेकेदार व नौकर को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां प्रकाश ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। इस पर हरीश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार हरीश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार की तरफ से नौकर प्रकाश के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन