फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land prices will increase with the implementation of new circle rates at agra in Uttar Pradesh

UP: जमीन के बढ़ेंगे दाम...लागू होने जा रहे नए सर्किल रेट, जानें किस तरह शहर से देहात तक पड़ेगा कीमतों पर असर

Sun, 15 Jun 2025 11:43 AM IST
अरुन पाराशर देश दीपक तिवारी, अमर उजाला, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

नए सर्किल रेट लागू होने से जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा इस बार जिन गांव में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है, वहां सर्किल रेट में समानता रहेंगी।

विज्ञापन
Land prices will increase with the implementation of new circle rates at agra in Uttar Pradesh
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जमीन का भाव आसमान छू रहा है। आठ साल बाद नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं। शहर में 45% और देहात में 35% तक कीमतों में इजाफा होगा। निबंधन व राजस्व टीम ने नए सर्किल रेट निर्धारण के लिए संयुक्त सर्वे रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन


जिले में आखिरी बार 2017 में सर्किल रेट तय हुए थे। 8 साल बाद फिर नए सिरे से सर्किल रेट निर्धारित हुए हैं। खास बात ये है कि इनर रिंग रोड, फतेहाबाद रोड, ग्वालियर रोड, फतेहपुर सीकरी रोड और दिल्ली हाईवे पर रुनकता एवं खंदौली तक पिछले आठ साल में 100 से अधिक नए आबादी क्षेत्र विकसित हुए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इनका पहली बार सर्किल रेट तय होगा। जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा इस बार जिन गांव में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है वहां सर्किल रेट में समानता रहेंगी। पूर्व में भूमि अधिग्रहण प्रभावित गांव में अलग-अलग सर्किल रेट को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। जिससे निपटने के लिए आस-पास के गांव में सर्किल रेट एक समान रखने का निर्णय हुआ है। कृषि, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक चार तरह की संपत्तियों के अलग-अलग सर्किल रेट होंगे।

नए रेट 30 जून तक हो सकते हैं लागू
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि नए सर्किल रेट निर्धारण की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। शहर में अधिकतम 45 और ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत वृद्धि संभव है। मंडलायुक्त की संस्तुति के बाद नए रेट लागू किए जाएंगे। 30 जून तक सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएंगी।


 
विज्ञापन

हर साल स्टांप से 10 से 12 अरब कमाई
स्टांप से हर साल सरकार को आगरा से 10 से 12 अरब रुपये की कमाई होती है। सर्किल रेट के आधार पर स्टांप ड्यूटी जमीन की खरीद-फरोख्त पर वसूली जाती है। 2025-26 के लिए निबंधन विभाग को 1400 करोड़ रुपये स्टांप से आय का लक्ष्य मिला है। जिसे 31 मार्च 2026 तक प्राप्त करना है।

 
विज्ञापन

मांगी जाएंगी आपत्तियां और सुझाव
सहायक महानिरीक्षक निबंधन एके सिंह ने बताया कि सर्किल रेट की सर्वे रिपोर्ट पर जल्द आपत्तियां और सुझाव जनप्रतिनिधियों, बिल्डर्स, अधिवक्ता, किसान व आमजन से मांगे जाएंगे। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद नए सर्किल रेट प्रभावी होंगे।

यहां आसमान छूएंगे भाव
- संजय प्लेस में 1,40,000 से 1,60,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- एमजी रोड पर 1,60,000 से 1,90,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- फतेहाबाद रोड पर 1,00,000 से 1,40,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- कमला नगर में 90,000 से 1,20,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- चर्च रोड से खंदारी तक 1,00,000 से 1,20,000 रुपये तक
(नोट: 45% वृद्धि होने पर प्रस्तावित सर्किल रेट)

ये भी पढ़ें-UP: 'डंडे और चाकू से किए वार... फिर फावड़े से काटा', हितेंद्र के सिर पर सवार था खून, बेटी ने बताई पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed