फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land not available for Kendriya Vidyalaya

Agra News: केंद्रीय विद्यालय के लिए नहीं मिली जमीन

Thu, 18 Apr 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Land not available for Kendriya Vidyalaya
कासगंज। जिले के पहले केंद्रीय विद्यालय का निर्माण जमीन के अभाव में लटका हुआ है। सवा साल बाद भी विभाग जमीन चिह्नित नहीं कर सका है। वहीं स्कूल खोलने के लिए भवन की उपलब्धता नहीं होने से वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं बन सकी।भारत सरकार के केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 25 जनवरी 2023 को प्रदेश में 10 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित किया जाएगा। पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक कक्षाएं संचालित होगी। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से कक्षाओं का विस्तार हाेगा। स्कूल खोलने के लिए 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, लेकिन जिले में विद्यालय खोलने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही। जमीन मिलने एवं इसका निर्माण होने तक सोरोंजी के पॉलीटेक्निक भवन परिसर में कुछ कमरे लेकर स्कूल खोलने के लिए योजना बनाई गई। इसके लिए पॉलीटेक्निक से अनुमति मांगी गई, लेकिन यह अनुमति नहीं मिल सकी। जिससे जुलाई माह में स्कूल शुरू नहीं हो सका। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन भवन की व्यवस्था नहीं हो पाने से अभी तक कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो सका है। वहीं विद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया भी लटकी हुई है। विभाग ने विद्यालय खोलने के लिए एक जगह देखी भी थी, लेकिन इस जमीन को विद्यालय खोलने के लिए अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। जिससे एक साल बाद भी विद्यालय खोलने की योजना आगे नहीं बढ़ सकी है।जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए पॉलीटेक्नीक के निदेशक को पत्र लिखकर वैकल्पिक कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। अन्य भवन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed