फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land deed done after drinking alcohol in mainpuri

दोस्ती में धोखा: शराब पिलाकर करा लिया बैनामा, पीड़ित बोला- मेरे होश में न होने का उठाया फायदा

Fri, 31 Mar 2023 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 01:41 PM IST
सार

किशनी के गांव ढढौंस निवासी एक किसान को आरोपी आधार कार्ड बनाने के बहाने साथ ले गए। शराब पिलाकर जमीन का बैनामा करा लिया। 

विज्ञापन
land deed done after drinking alcohol in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में एक किसान के साथ उसके ही दोस्त ने धोखा किया। आधार कार्ड बनवाने के बहाने किसान को वह अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे शराब पिलाई और जब वह खूब नशे में हो गया, तो तहसील ले जाकर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। उक्त घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर की है घटना 

थाना क्षेत्र के गांव ढढौंस निवासी अमर सिंह ने बताया कि 12 अक्तूूबर 2022 को वह अपने घर के पास बैठा था। तभी गांव सहारा हुसैनपुर निवासी विश्राम सिंह उनके पास आए। आधार कार्ड बनवाए जाने की बात कह कर तहसील चलन की बात कही। वह साथ चल दिए तो रास्ते में आरोपी ने उसे जमकर शराब पिलाई। वह उसे अधिक नशा हो गया तो तहसील जाकर जबरन अंगूठा लगवाकर हस्ताक्षर करा लिए गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Weather: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों की उड़ी हुई है नींद; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब नशा उतरा तो उड़ गए होश

आरोपी ने अपने बेटे पवन के नाम पर बैनामा करा लिया। जब उसका नशा उतरा तो धोखाधड़ी के बारे में परिजन को बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed