फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lamp drop at royal gate of tajmahal

ताज के रॉयल गेट पर गिरा लैंप

Thu, 20 Aug 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 20 Aug 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
lamp drop at royal gate of tajmahal
ताजमहल के रॉयल गेट पर लगा 107 साल पुराना ब्रास का लैंप बुधवार शाम को गिर गया। ताजमहल खाली कराने के समय शाम को हुए इस हादसे में दर्जनभर पर्यटक बाल-बाल बच गए। इस लैंप को 1908 में लार्ड कर्जन ने भेंट किया था। ब्रिटिश काल के इस लैंप के गिरने की घटना को एएसआई अधिकारियों ने भरसक दबाने का प्रयास किया। लैंप गिरते ही उसे कमरे में बंद कर कपड़े से ढक दिया गया। कमरे के बाहर ताला लगा दिया गया। घटना छिपाने के चक्कर में एएसआई के दो कर्मचारियों को उस कमरे में दो घंटे तक बंद रखा गया, जो मीडिया के जाने के बाद निकाले गए।
विज्ञापन

बता दें कि ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार ‘रॉयल गेट’ पर 1908 में तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन ने दो लैंप मंगवाए थे, जिनमें से एक को रॉयल गेट पर तथा दूसरे को ताजमहल के मुख्य गुंबद में शाहजहां और मुमताज की कब्र के ऊपर लगवाया गया। ब्रिटिश काल में आगरा में बिजली आने के बाद इन लैंप में बल्ब लगाए गए, जिसकी रोशनी से मुख्य गुंबद का अंधेरा दूर हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed