फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lalu laws of soft red carpet

मुलायम के समधी लालू का जोरदार स्वागत

Sat, 21 Feb 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 21 Feb 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
तिलक लेकर दिल्ली से सैफई जा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का एत्मादपुर में जोरदार स्वागत किया गया। समधी सपा मुखिया मुलायम सिंह की ओर से राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने राष्ट्रदीप होटल में उनकी अगवानी की। इस दौरान लालू यादव ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।
विज्ञापन

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बेटी का रिश्ता समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ तय हुआ है। 21 फरवरी को सैफई में तिलकोत्सव है। लालू प्रसाद यादव अपने परिवार, सगे संबंधियों, दोनों पुत्र और पुत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता आदि के साथ सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे। रास्ते में एत्मादपुर में दोपहर दो बजे प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रदीप होटल में सभी ने लंच किया। पत्रकारों ने सवाल किए तो लालू प्रसाद ने मांगलिक कार्यक्रम का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, श्याम भोजवानी, केवीएस परिहार, पप्पू यादव वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


50 गाड़ियों का काफिला पर लालू बस में
लालू प्रसाद यादव सहित परिवार के सदस्य तकरीबन 50 वाहनों में सवार थे। इसमें एक से एक आलीशान कार शामिल थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव अपने ठेठ देशी अंदाज में वाल्वो बस में आगे की सीट पर सवार थे। बस में एक रिश्तेदार ने बताया कि लालू बेहद खुश थे और रास्ते में रिश्तेदारों के साथ चुहलबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स...
दौड़े आए डीआईजी-आईजी
आगरा। लालू प्रसाद यादव के परिवार के आगमन की सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का पहुंचना तो लाजिमी था, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी दौड़े-दौड़े पहुंच गए। होटल में सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। लालू परिवार के अलावा अन्य की एंट्री बंद कर दी। आईजी डीसी मिश्र और डीआईजी लक्ष्मी सिंह भी वहां पहुंच गईं। मेहमानों को भोजन कराने के लिए शहर के एक पंचसितारा होटल से कर्मचारियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed