फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakshya Sanstha honored the meritorious people of Lodhi Samaj

लक्ष्य संस्था ने लोधी समाज के मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 27 Jun 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Sanstha honored the meritorious people of Lodhi Samaj
कासगंज के अमांपुर में लक्ष्य संस्था द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्रओं को सम् - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। एटा रोड पर स्थित रॉयल गार्डन में लक्ष्य संस्था के द्वारा शैक्षिक, सामाजिक चिंतन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंटरमीडिएट, हाईस्कूल एवं लक्ष्य नवोदय, विद्याज्ञान, सैनिक स्कूल के मेधावी लोधी समाज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक अमरपाल सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि डॉ. केत सिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक नरेश बाबू लोधी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीश लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है। क्षेत्रीय विधायक ने छात्र छात्राएं मेधावियों से प्रेरणा लेकर मेहनत से पढ़ाई करें। प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने कहा कि बेटा बेटी में अंतर न समझा जाए। बेटियां शिक्षित होंगी तो भविष्य खुद व खुद संवरने लगेगा। संचालन नरेश बाबू लोधी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेंद्र प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, डॉ. भागवान सिंह वर्मा, हरीश राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, आदित्य नंदन, प्रधान राजू वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, वहोरी सिंह, रूपकिशोर वर्मा, पप्पू, पुष्पेंद्र राजपूत, अतुल कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रभात वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed