फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lakshya 2018 was organized by amar ujala

स्टूडेंट़्स के पास आज कॉलेज का कन्फ्यूजन दूर करने का है सुनहरा मौका

Sat, 30 Jun 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 30 Jun 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
lakshya 2018 was organized by amar ujala
मेध्ाावी छात्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कॉलेज और स्ट्रीम की समस्या दूर करने के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी युवा पाठकों के करियर को आकार देने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद करने के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य 2018 का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। 

शनिवार से दो दिवसीय एजूकेशन फेयर का आयोजन आगरा दिल्ली बाईपास स्थित सर्व एसआरके मॉल में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने माने करियर काउंसलर जितिन चावला छात्रों की समस्याएं दूर करेंगे। एजूकेशन फेयर में 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई आदि सभी बोर्ड के छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 विश्वविद्यालय से संबंधित सभी जानकारियां एक ही छत के नीचे मिलेंगी। 

एजूकेशन फेयर में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से ऑन स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में सफल होने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। 

प्रथम विजेता को दस हजार रुपये, दूसरे को साढ़े सात हजार और तीसरे को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। फेयर में छात्रों को आशीष की टीम की ओर से वीडियो रेज्यूमे बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, उत्तम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसंस, बलूनी क्लासेज, ईशान ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, होराइजन (कालरा क्लासेज), टंडन नर्सिंग कॉलेज, डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, एयरगो एकेडमी, बाजीराव इंस्टीट्यूट, सीएफटीआई, श्री गिर्राज महाराज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, नीडा। 

वीडियो रेज्यूमे है भविष्य का ‘लक्ष्य’

कॉरपोरेट कंपनियों में युवाओं की प्रतिभा जानने और उनका आत्मविश्वास परखने का नया माध्यम है वीडियो रेज्यूमे। अमर उजाला लक्ष्य 2018 ने इसके बारे में छात्रों को बताने और समझाने की पहल की है। 

अगर आप भी अनपा वीडयो रेज्यूमे बनवाना चाहते हैं या इसके बारे में और जानकारी चाहते हैं तो आगरा दिल्ली बाईपास रोड स्थित सर्व एसआरके माल में 30 जून और एक जुलाई को होने वाले लक्ष्य 2018 में प्रतिभाग कर सकते हैं।

वीडियो रेज्यूमे दरअसल पारंपरिक बायोडाटा का डिजिटल युग में नया समाधान है। बड़ी कंपनियों में नौकरियां निकलने पर एचआर डिपार्टमेंट अब वीडियो रेज्यूमे को प्राथमिकता देते हैं। लक्ष्य 2018 में अमर उजाला की तरफ से वीडियो रेज्यूमे बनाने की भी व्यवस्था की गई है। 

अगर आप अपने लिए आना चाहते हैं तो किसी भी गहरे रंग की प्लेन और गैर चमकदार शर्ट पहनकर आए। टाई लगाकर वीडियो बनवाने से ये बेहतर दिखता है। आपके बाल सेट होने चाहिए और चेहरा आकर्षक दिखना चाहिए। इस बारे में जानकारी लिए आप लक्ष्य 2018 के वीडियो रेज्यूमे सेक्शन पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed