फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lakshman shakti

लक्ष्मण को बाण लगते ही रामादल में पसरा सन्नाटा

Mon, 07 Oct 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
lakshman shakti
मेघनाथ से लक्ष्मण के युद्व के दौरान रामादल में गिरी मेघनाथ की भुजा को देखती सुलोचना - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम में सोमवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन हुआ। लक्ष्मण को बाण लगते ही रामादल में सन्नाटा पसर गया। राम का विलाप देख कर दर्शक भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

ख्याति प्राप्त रामलीला में सोमवार को अंगद-रावण संवाद से प्रारंभ हुई। अंगद ने रावण की सभा में पैर रोप कर पूरी सभा का मान मर्दन किया। रावण ने विभीषण को लात मार कर भगा दिया। इसके बाद विभीषण भगवान राम की शरण में चला गया। भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने के लिए सेतुबंध की स्थापना की। धर्म युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति बाण लगा तो रामादल में सन्नाटा पसर गया। युद्ध में कुंभकरण और मेघनाद वध तथा सुलोचना के सती होने की लीला का वर्णन किया गया। जैसे ही मेघनाद का वध हुआ तो पूरे रामलीला ग्राउंड में जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। इस दौरान सुमन प्रकाश मिश्रा, रामनरायण मित्तल,संजय अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, और अरविंद पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed