फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laghu Udyog Bharati demand to minister government should provide good quality potato seeds for chips

Agra: चिप्स के लिए अच्छी प्रजाति के आलू बीज दिलाए सरकार, लघु उद्योग भारती ने मंत्री से की मांग

Tue, 23 Aug 2022 12:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 12:29 AM IST
सार

प्रदेश के उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सोमवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। वहीं  लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। 

विज्ञापन
Laghu Udyog Bharati demand to minister government should provide good quality potato seeds for chips
उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री से मुलाकात करते लघु उद्योग भारती के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलू के चिप्स, फिंगर चिप्स (फ्रेंच फ्राइज) आदि के लिए जो आलू चाहिए, उस प्रजाति के आलू के बीज दिलाने की मांग प्रदेश सरकार के उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से की गई। सोमवार को आगरा आए मंत्री से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आलू किसानों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों की मांगे रखीं।

विज्ञापन


लघु उद्योग भारती महासचिव विजय गुप्ता ने मंत्री से आगरा मंडल में कोल्ड स्टोर से निकले आलू के स्टॉक और भाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग के लिए जरूरी आलू की प्रजाति प्रदेश सरकार उपलब्ध कराए ताकि स्थानीय किसान उस आलू का उत्पादन कर सकें। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, वहीं फूड प्रोसेसिंग के लिए कच्चा माल अच्छी गुणवत्ता का मिल पाएगा।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कोल्ड स्टोरेज को अपग्रेड करने का मामला उठाया। उन्होंने तकनीकी मामलों और अपग्रेड करने पर अनुदान की राशि बढ़ाने की मांग की ताकि कोल्ड चेन बढ़ सके। ह्यूमिडिटी कंट्रोल, कार्बन डाई ऑक्साइड कंट्रोल के जरिए आलू की गुणवत्ता बेहतर करने वाली मशीनरी का उपयोग संचालक करना चाहते हैं, पर यह महंगी है। इसके लिए अनुदान चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी का किया निरीक्षण

उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मंडी की दुकानों की जर्जर हालत के बारे में बताया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को मंडी की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, फसल क्षतिग्रस्त बीमा योजना के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल के लाभार्थी कृषकों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, मंडी समिति के उप निदेशक चंदन कुमार सिंह पटेल, समिति के सचिव शिव कुमार राघव, दिनेश चंद, रमनलाल गोयल, अरुण गुप्ता, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पारिजात के पौधे लगाए

राजकीय उद्यान सर्किट हाउस में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पारिजात के पौधे रोपे। उन्होंने उद्यान विभाग और मंडी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक के बाद राजकीय उद्यान, शाहजहां गार्डन स्थित नवग्रह वाटिका और नक्षत्र वाटिका का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed