फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady Teacher scarf Pulled in middle of road youth did not feel ashamed

शिक्षिका से ऐसी हरकत: बीच सड़क पर खींचा दुपट्टा...दृश्य देख खोल उठा लोगों का खून, युवकों को शर्म न आई

Thu, 27 Feb 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 09:44 AM IST
सार

छात्राओं से कमेंट करने वाले युवकों का विरोध करना शिक्षिका को महंगा पड़ गया। आरोपी युवकों ने शिक्षिका के साथ अभद्रता कर दी। उसका दुपट्टा हवा में उछाल दिया। भीड़ जुटते देख आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले। 

 

विज्ञापन
Lady Teacher scarf Pulled in middle of road youth did not feel ashamed
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के छात्राओं पर कमेंट करने का विरोध शिक्षिका को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने उनकी पिटाई कर दी। दुपट्टा हवा में उछाल दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार क्षेत्र की एक महिला निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। घर पर ही उन्होंने लाइब्रेरी बना रखी है। वहां छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लड़के छात्राओं पर कमेंट करते रहते हैं। उन्होंने विरोध किया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ गए। गालीगलौज करने लगे। विरोध पर पिटाई कर दी। धक्का देकर दुपट्टा खींच लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मना करने के बाद भी दुकान पर किया काम, सिर फोड़ा
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के संजय प्लेस में दुकान पर काम करने वाले युवक से पड़ोस में ठेल लगाने वाले पिता-पुत्र ने काम करने मना किया। बात नहीं मानने पर सरिया मारकर उसका सिर फोड़ दिया। दांतों से काट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंटाेला निवासी गौरव ने बताया कि संजय प्लेस में एक दुकान पर काम करते हैं। दुकान के सामने राजा और उसका बेटा समीर नान की ठेल लगाते हैं। उन्होंने दुकान पर काम करने से मना किया। रोकने के बाद भी दुकान पर काम करने पर सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed