{"_id":"63ad59ae4e18c645190fd4b2","slug":"lady-teacher-fall-in-love-with-her-school-student-father-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्र के पिता से शिक्षिका को हुआ प्यार, पति से झगड़े के बाद छोड़ा परिवार, पहुंच गई प्रेमी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्र के पिता से शिक्षिका को हुआ प्यार, पति से झगड़े के बाद छोड़ा परिवार, पहुंच गई प्रेमी के घर
Thu, 29 Dec 2022 02:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:46 PM IST
सार
क्लास के छात्र के पिता से शिक्षिका को प्यार हुआ तो वह परिवार को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। पति ने उसे दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में प्रेम प्रसंग का एक अजब मामला सामने आया है। शहर के एक निजी स्कल की शिक्षिका को छात्र के पिता से प्यार हो गया। शिक्षिका अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। जानकारी होने पर मंगलवार को पति भी प्रेमी के घर पहुंचा और पुलिस बुला ली। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। महिला, उसके पति और प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। शिक्षिका एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसके दो बच्चे हैं। स्कूल में क्लास के छात्र के पिता से उसकी जान-पहचान हुई। दोनों के बीच बातें होने लगीं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो घर में झगड़े होने लगे। पति का कहना था कि बहुत समझाने के बाद भी पत्नी ने अपने प्रेमी से बात करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर रविवार को पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। जानकारी होने पर पति ने पत्नी को प्रेमी के घर पकड़ लिया। तीनों के मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों को थाने ले आई। सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार को तीनों को एसीपी कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन