{"_id":"63970e3498e1d419137f9d74","slug":"lady-teacher-brutally-beaten-by-the-husband-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा, पुलिस पहुंची तो छत से कूदा, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा, पुलिस पहुंची तो छत से कूदा, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती
Mon, 12 Dec 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:49 PM IST
सार
महिला को पति ने पीटा तो उसने पुलिस बुला ली। पुलिस को देख आरोपी पति भागने लगा और बचने के लिए छत से कूद गया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पति ने शिक्षिका पत्नी को बेरहमी से पीटा। पत्नी ने जान बचाने के पुलिस को फोन किया। पुलिस को आता देख पति भागने के लिए छत से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिकंदरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति कई साल से मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। आए दिन मारपीट करता है। सामाजिक प्रतिष्ठा की खातिर पुलिस से कभी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
आरोप है कि 10 दिसंबर की रात पति ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जान बचाने के लिए पुलिस के 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस के आने पर पति भागने के लिए छत से घर के पीछे खाली प्लाट में कूद गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का भी मेडिकल कराया। शिक्षिका का कहना है कि उसे अपने और बच्चों की जान का खतरा है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।