{"_id":"64d7515cd6b601364100b854","slug":"lady-teacher-beat-children-of-school-so-much-that-three-student-were-seriously-injured-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को नहीं आया तरस: बेंच पर गिर गए बच्चे फिर भी पीटती रही, एक का हाथ तोड़ा; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका को नहीं आया तरस: बेंच पर गिर गए बच्चे फिर भी पीटती रही, एक का हाथ तोड़ा; दो घायल
Sat, 12 Aug 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 03:01 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। यहां पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों को इस कदर पीटा कि तीन बच्चों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। स्कूल में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
एटा के मारहरा स्थित श्रीडूंगर सिंह विद्या मंदिर स्कूल की घटना है। बताया गया है कि यहां की शिक्षिका उमा ने शरारत करने पर बच्चों को बुरी तरह पीटा। एक छात्र ने बताया कि वो लोग बेंच पर गिर गए, फिर भी मैडम उन्हें पीटती रहीं। बच्चों की चीख को भी शिक्षिका ने नहीं सुना। पिटाई के दौरान तीन बच्चों को गंभीर चोंटे आईं है।
विज्ञापन
घरवालों ने किया हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। यहां पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षिका की पिटाई से चौटिल हुए बच्चों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन