फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady police incpector line hazir after Harassment Charges Against PRD worker in mainpuri thana

थाने में पीआरडीकर्मी से साफ-सफाई कराना महिला दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Fri, 07 Jun 2019 04:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 Jun 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Lady police incpector line hazir after Harassment Charges Against PRD worker in mainpuri thana
थाने में पोंछा लगाती महिला पीआरडी कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
महिला थाना में पीआरडी कर्मियों से साफ सफाई आदि का काम करवाने वाली महिला थाना प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व वायरल हुए वीडियो के मामले में जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पूर्व महिला थाना प्रभारी नरेंद्री सैनी द्वारा पीआरडी की महिला कर्मियों से साफ सफाई आदि कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं कुछ कर्मियों ने घरेलू कामकाज कराने व दुर्व्यवहार की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी अजय शंकर राय ने जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। मामले की जांच चल रही है। इस बीच शुक्रवार को एसपी ने महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके लाइन हाजिर होने के बाद अब नए थानाध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि जनपद में सिर्फ एक महिला इंस्पेक्टर है।  माना जा रहा है कि अब महिला थाने की जिम्मेदारी किसी महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई से अन्य लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed