फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady poisoned herself, dissappointed by lover

प्रेमी से क्षुब्ध विवाहिता विषाख्त खाकर कोतवाली पहुंची

Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
lady poisoned herself, dissappointed by lover
कासगंज। बदायूं के एक युवक के प्रेमजाल में फंसी विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर जान देने की कोशिश की। प्रेमी बदायूं से लाकर विवाहिता को कासगंज छोड़ गया था। विवाहिता ने प्रेमी के रवैये से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसके बाद वह कोतवाली पहुंच गई। जहां कोतवाली पुलिस को जानकारी देते समय उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया औ उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

महिला हरियाणा गुरुग्राम की रहने वाली है। वह बदायूं जनपद के बिल्सी निवासी संजय के प्रेमजाल में थी। विवाहिता अपना घर छोड़कर दस दिनों से संजय के साथ थी, लेकिन संजय बुधवार को उसे कासगंज छोड़ गया और उसे वापस गुरुग्राम जाने को कहा। विवाहिता अपने घर वापस नहीं लौटना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसने विषाक्त का सेवन कर लिया और थाने पहुंच गई। थाना पुलिस ने उसकी हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कराया। इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने बताया कि विवाहिता ने बताया कि उसका प्रेमी संजय उसे छोड़ गया है। इससे क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त का सेवन कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। फिलहाल उसका स्वास्थ्य ठीक होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed