{"_id":"68844e92200578c4bc07a94e","slug":"lady-loyal-s-new-building-will-be-built-on-five-acres-of-land-in-tata-s-taal-area-proposal-approved-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताेता के ताल क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन पर बनेगा लेडी लॉयल का नया भवन, प्रस्ताव हुआ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताेता के ताल क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन पर बनेगा लेडी लॉयल का नया भवन, प्रस्ताव हुआ मंजूर
Sat, 26 Jul 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:12 AM IST
सार
एसएन के ताेता के ताल क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन पर लेडी लॉयल का नया भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन ने महिला जिला अस्पताल (लेडी लॉयल) के नए भवन का प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। 67 करोड़ रुपये से नई इमारत बनेगी। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण कराएगा। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका निर्माण होने पर एसएन परिसर से लेडी लॉयल यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इंटीग्रेटट प्लान के तहत लेडी लॉयल की करीब 25 एकड़ जमीन एसएन मेडिकल काॅलेज परिसर में शामिल हो गई है। इसके सभी पुराने भवन ध्वस्त कर दिए गए हैं। लेडी लॉयल अभी 100 मैटरनिटी विंग में संचालित हो रही है। इसके लिए एसएन कॉलेज की तोता के ताल क्षेत्र में स्थित ईएसआई हॉस्पिटल के पास पांच एकड़ जमीन में नई इमारत बनेगी। इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करेगा। इसमें 200 बेड की क्षमता होगी। चिकित्सकों के लिए चेंबर, दो प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य की सुविधा होगी। अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी लैब, कंगारू थेरेपी यूनिट, नवजातों के लिए चिकित्सा कक्ष समेत अन्य की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
बेड वृद्धि के साथ बढ़ेंगी अन्य सुविधाएं
सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से लेडी लॉयल के नए भवन का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। पांच एकड़ जमीन पर 67 करोड़ रुपये में इसका निर्माण होगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। कार्यदायी संस्था इसका नक्शा बना रही है। इसमें बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
लेडी लॉयल परिसर में बनाए जा रहे हैं नए भवन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल की जमीन को मिलाकर मिनी एम्स बनाया जा रहा है। इसमें नए भवन बनेंगे, ये 1000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। लेडी लॉयल के शिफ्ट होने पर 100 मेटरनिटी विंग भी चिकित्सकीय कार्य के उपयोग में लाई जाएगी।