फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady Loyal Hospital Women Fight At Submit Parcha

लेडी लॉयल में पर्चा जमा करने को धक्कामुक्की, गर्भवती महिलाओं की हालत बिगड़ी

Tue, 20 Oct 2020 01:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Oct 2020 01:23 PM IST
सार

एसआईसी डॉ. कंचन अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही है। इससे मरीजों को लाइन में नहीं लगना होगा।

विज्ञापन
Lady Loyal Hospital Women Fight At Submit Parcha
डॉक्टर को दिखाने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा लेडी लॉयल में ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए धक्कामुक्की हुई। इससे कई गर्भवती महिलाओं की हालत खराब हो गई। परेशानी बढ़ने पर महिलाएं जमीन पर ही बैठ गईं। यहां सोमवार को 600 से अधिक मरीज पहुंचे, लेकिन भीड़ नियंत्रण करने और मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं नहीं की गईं हैं।
विज्ञापन


लेडी लॉयल में सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले मरीजों की ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में इनके बैठने और एनाउंस कर मरीजों को ओपीडी में बुलाने की व्यवस्था भी नहीं है। सोमवार को पर्चा जमा कराने के लिए धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन


तीन-चार घंटे लाइन में खड़े होने से एक-दो गर्भवतियों को चक्कर आने लगे। ऐसे में वे वहीं जमीन पर ही बैठ गईं। एसआईसी डॉ. कंचन अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही है। इससे मरीजों को लाइन में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed