फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady found death, domestic violance

गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
lady found death, domestic violance
कासगंज में ढोलना क्षेत्र के गांव पथरेकी में मृतक महिला इंद्रवती का फाइल फोटो । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव पथरेकी में महिला का शव मकान में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोग ससुरालीजन पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पथरेकी में मौत इंद्रवती (25) पत्नी यतेंद्र की हुई। उसका शव फंदे पर लटका हुआ जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना उसके मायके खंगारपुर निधौलीकलां एटा दी गई। उसके पिता कालीचरन मौके पर पहुंचे। जहां उनकी पुत्री का शव पड़ा था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंद्रवती के पिता कालीचरन ने बताया कि उसकी ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर पिटाई करते थे। बुधवार को भी उनकी पुत्री की पिटाई की गई। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। इसके बाद से ससुरालीजन भाग गए हैं। उन्होंने उसकी ननद यशोदा, देवर रोहित और उसकी सास पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चार माह की गर्भवती थी मृतक महिला
ग्राम पथरेकी में इंद्रवती के पिता कालीचरन ने बताया कि महिला चार माह की गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष का एक बालक भी है। उसकी शादी को लगभग ढाई वर्ष हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार दौहरे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed