{"_id":"636011ffff0cad0ae73b950c","slug":"lady-died-misteriously-kasganj-news-agr5519311171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम गंगसारा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
काजल (22) पत्नी दीपक निवासी ग्राम गंगसारा का शव ससुराल में चारपाई पर पड़ा मिला। उसकी मौत की जानकारी किसी ग्रामीण ने उसके मायके कसेटी देहात कोतवाली एटा को दी। जब उसके पिता शिवदयाल व अन्य परिजन उसके ससुराल गंगसारा पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा देखा। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता शिवदयाल का कहना है उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व की थी। उसका पति दीपक और ससुर भूरे सिंह दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे, जिसे वह नहीं दे पा रहे थे। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसी के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मामले की तहरीर पति दीपक और ससुर भूरे सिंह के खिलाफ पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।