फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady died by buffelo's chain

भैंस की सांकल में फंसकर महिला की मौत

Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
lady died by buffelo's chain
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम बल्हापुर में एक महिला की भैंस को चराने ले जाते समय भैंस की सांकल में फंसकर मौत हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हादसे में मौत धनदेवी (46) पत्नी महाराज सिंह निवासी ग्राम बल्हारपुर की हुई। धनदेवी शुक्रवार की सुबह गांव से खुले मैदान में खूंटे से बंधी भैंस को खोलकर गांव की ओर आ रहीं थी। इसी बीच जंगली सुअर आ जाने से भैंस दौड़ पड़ी। उसकी सांकल में फंसकर धनदेवी गंभीर घायल हो गईं। जब लोगों ने उन्हें गंभीर देखा तो परिजन को भी इसकी जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। निजी चिकित्सक को परिजन लेकर गांव पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed