फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laddu Gopal  not allowed to enter the Taj Mahal family from Ambala returned without seeing Taj

Agra News: ताज देखने आया परिवार, लड्डू गोपाल का भी खरीदा टिकट, फिर भी नहीं मिला प्रवेश

Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
सार

ताजमहल का दीदार करने के लिए आठ सदस्यीय परिवार के साथ लड्डू गोपाल भी थे। भगवान की प्रतिमा के साथ इस परिवार को ताज में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिसके बाद ये परिवार बिना ताज का दीदार किए ही लौट गया। 

 

विज्ञापन
Laddu Gopal  not allowed to enter the Taj Mahal family from Ambala returned without seeing Taj
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ताजमहल में लड्डू गोपाल को प्रवेश नहीं दिया गया तो अंबाला से आया परिवार बिना ताज देखे लौट गया। उनका कहना था कि हम लड्डू गोपाल को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उनका टिकट भी लिया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। हालांकि परिवार ने किसी तरह की शिकायत करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


अंबाला की कीर्ति अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंची थीं। उनके साथ डोली में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की मूर्ति थी। उन्होंने इनका टिकट लिया था। ताज के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने परिवार के साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति देखी तो कहा कि वह मूर्ति को बाहर रखकर ताज देखने अंदर जाएं।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह अपने साथ इन्हें अंबाला से लेकर आए हैं। इन्हें छोड़कर कैसे जा सकते हैं। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वह देखभाल कर लेंगे। मूर्ति भीतर नहीं जाने देंगे। इस पर सभी परिवारीजनों ने ताजमहल देखने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि अगर हमारे लड्डू गोपाल अंदर नहीं जा सकते हैं तो हम भी ताज नहीं देखेंगे। इसके बाद पर्यटक का परिवार भारी मन से बगैर ताजमहल देखे ही अंबाला लौट गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं ले जा सकते प्रतिबंधित चीजें

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल में धार्मिक चिह्न, मूर्ति सहित अन्य वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित हैं। जिन वस्तुओं की अनुमति है, वही अंदर ले जा सकते हैं। प्रतिबंधित सामान को लॉकर में रखकर अंदर जाया जा सकता है। इस परिवार से भी यही कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed