{"_id":"5e96dbce8ebc3e76987d89b6","slug":"lack-of-mattresses-in-quarantine-center-of-rohata-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: क्वारंटीन सेंटर में गद्दे-चादरों की कमी, टेंटहाउस वालों ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: क्वारंटीन सेंटर में गद्दे-चादरों की कमी, टेंटहाउस वालों ने किया इनकार
Thu, 16 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे शहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं नए क्वारंटीन सेंटर्स के लिए प्रशासन को गद्दे व चादर नहीं मिल पा रहे हैं। टेंटहाउस वाले वारदाना देने से इनकार कर रहे हैं।
रोहता में बनाए दो नए क्वारंटीन सेंटर्स के लिए एक हजार गद्दों का इंतजाम करने में प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अपरजिलाधिकारी शहर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि टैंट वाले गद्दे और चादर नहीं दे रहे। उन्हें लगता है गद्दों से संक्रमण फैल सकता है।
जबकि ऐसा नहीं होता है। उन्होंने बताया जिन टेंट वालों से गद्दे लिए हैं अब वो उन्हें वापस लेने को तैयार नहीं हो रहे। उनका कहना है ये गद्दे हमने दान कर दिए हैं। जो गद्दे वापस नहीं लेगा उन्हें गरीबों में बंटवा दिया जाएगा।

कैंट क्षेत्र के एक टेंट संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया मेरे पास दो हजार गद्दे हैं, इन्हें बरात व शादी समारोह में इस्तेमाल किया जाता है। क्वारंटीन में रहने वाले लोग इन गद्दों का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में गद्दों से संक्रमण फैल सकता है। इन्हें धोने के लिए भी धोबी मना कर चुके हैं। हमारे पास इन्हें सैनिटाइज करने का भी कोई इंतजाम नहीं। इसलिए हमने मना कर दिया।
पांच हजार गद्दे व चादर हो रहे इस्तेमाल
जिले में 25 से अधिक प्राइवेट क्वारंटीन सेंटर हैं। इनमें पांच हजार से अधिक बिस्तर बनाए हैं। ऐसे में यहां अलग-अलग टैंट वालों के पांच हजार से अधिक गद्दे इस्तेमाल हो रहें हैं। इनके अलावा नए बनाए जा रहे सेंटर्स के लिए फिलहाल दो हजार गद्दों की जरूरत है।
किराया देगा प्रशासन
एडीएम सिटी ने बताया किसी से मुफ्त गद्दे नहीं लिए जा रहे। उन्हें इसका किराया दिया जाएगा। लेकिन फिर भी टैंट वाले सहयोग नहीं कर रहे।