फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   labourer fell down from second floor of under construction medical college in etah

Etah News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Thu, 29 Dec 2022 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

एटा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास मेडिकल कॉलेज के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार की सुबह निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से एक मजदूर नीचे गिर गया। 

विज्ञापन
labourer fell down from second floor of under construction medical college in etah
निर्माणाधीन इमारत, कार्यस्थल पर खड़े मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में डाक बगलिया स्थित सीएमओ कार्यालय के पास मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर नीचे गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूर को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा। वहां से गंभीर स्थिति में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद अन्य मजदूरों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर मजदूर मान गए।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सागर जिले के गांव खरका टोटा निवासी 50 वर्षीय गनपति अपने परिवार के साथ दो माह पूर्व मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में कार्य करने आया। बृहस्पतिवार की सुबह निर्माणाधीन भवन के डी ब्लॉक में दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठे हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन सहित अन्य मजदूर हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया। मजदूर का अच्छा इलाज कराने की मांग थी। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें समझाया और मजदूर को इलाज के लिए भेज दिया। करीब 15 मिनट बाद मजदूर काम पर चले गए। 

विज्ञापन

मजदूर बोले- नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर उन्हें केबल हेलमेट दे दिया जाता है। बेल्ट आदि नहीं दी जाती है। जहां से गनपति गिरा है, वहां उसे नहीं लगाना चाहिए था, लेकिन गनपति को वहां कार्य करने के लिए भेजा गया। मजदूरों ने बताया कि यहां लगभग तीन सौ मजदूर कार्य कर रहे हैं। जिनकी सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रबल प्रताप ने बताया कि दूसरी मंजिल से अचानक मजदूर गिर गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से आगरा रेफर किया गया है। मजदूर का इलाज कराया जा रहा है। वह दो माह पूर्व ही कार्य करने आया है। सभी श्रमिकों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed