फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer's body found, brother expressed fear of murder

मजदूर का शव मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 06 May 2022 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found, brother expressed fear of murder
आगरा। कालिंदी विहार स्थित मैदान में बृहस्पतिवार सुबह 52 वर्षीय अमर बहादुर का शव मिला। वह बुधवार रात से लापता थे। उनके सिर में चोट का निशान देख भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर बहादुर टेढ़ी बगिया में किराये पर रहते थे। मूलरूप से मथुरा के बल्देव कस्बा के रहने वाले थे। वह मजदूरी करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को अमर बहादुर दो लोगों के साथ घर से निकले थे। घर में मां थीं। रात में लौटकर नहीं आए। मां ने समझा किसी शादी में रुक गए होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कालिंदी विहार स्थित पानी टंकी वाले मैदान में दो युवकों ने दीवार के सहारे शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब की तलाशी ली। एक विजिटिंग कार्ड मिला, जिससे शिनाख्त हो सकी। भाई हरवेश ने पुलिस को बताया कि अमर के सिर में चोट लगी है। इससे उन्हें हत्या का शक है। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अगर, परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed