फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer goes missing from Renuka Dham Ghat fear of drowning in Yamuna Police is searching

Agra News: रेणुका धाम घाट से मजदूर हुआ लापता, यमुना में डूबने की आशंका; पुलिस कर रही तलाश

Sat, 17 Aug 2024 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 08:28 AM IST
सार

रेणुका धाम से मजदूर लापता हो गया। यमुना के घाट पर उसकी साइकिल और लोटा मिला। आशंका है कि वो यमुना में डूब गया। इसके चलते गोताखोरों ने उसकी यमुना में तलाश शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Laborer goes missing from Renuka Dham Ghat fear of drowning in Yamuna Police is searching
यमुना में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता स्थित रेणुका धाम घाट से मजदूर लापता हो गया। घाट पर साइकिल और लोटा मिला। परिजन ने यमुना में डूबने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन दो दिन बाद भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन




रुनकता निवासी बहादुर सिंह (52) बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे रेणुका धाम घाट पर नहाने के लिए घर से साइकिल लेकर निकले थे। कई घंटे बाद भी घर नहीं लौटे। परिजन को घाट पर उनकी साइकिल और लोटा मिला। साइकिल में ताला लगा था। परिजन का कहना है कि वह यमुना में नहाने के लिए उतरे होंगे। तेज बहाव में डूब गए।
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गए। काफी तलाश के बाद भी बहादुर सिंह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि स्टीमर से गोताखोरों ने यमुना नदी में जाल डालकर देखा लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed