फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   laborer died in road accident

नगला मदारी के पास सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत

Sat, 07 May 2022 04:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
laborer died in road accident
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में नगला मदारी के पास शुक्रवार की रात खेत से घर जा रहे मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव नगला मदारी निवासी श्रीकृष्ण शंखवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह किसी के खेत पर काम कर रहा था, शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे गांव के बाहर स्थित खेत से घर लौट रहा था तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकृष्ण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात हादसे के बाद मजदूर का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed