फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Labor Minister Keshav Prasad Maurya cheque distributed to workers in firozabad

श्रम मंत्री ने दी श्रमिकों को एक करोड़ तीन लाख की सौगात, जल्द होगा बोर्ड का गठन

Tue, 10 Jul 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Labor Minister Keshav Prasad Maurya cheque distributed to workers in firozabad
लाभार्थी को चेक बांटते श्रम मंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को फिरोजाबाद के पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 994 श्रमिकों को एक करोड़ तीन लाख 48 हजार की सौगात दी। 
विज्ञापन


इस मौके पर श्रम मंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद का कांच उद्योग पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखता है। फिरोजाबाद के हजारों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बोर्ड का गठन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बोर्ड का गठन होने के बाद चूड़ी जुड़ाई मजदूर, ठेला, रेहड़ी, रिक्शा चालक, हॉकर को भी शामिल किया जाएगा। निर्माण श्रमिकों की तरह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'सिर उठाकर जिएं श्रमिक'

Labor Minister Keshav Prasad Maurya cheque distributed to workers in firozabad
पालीवाल हॉल में श्रम मंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिक बिना किसी चिंता के सिर उठा कर जिएं। यही मोदी-योगी सरकार का उद्देश्य है। लेबर अड्डों पर जाकर श्रमिकों के सुख-दुख की जानकारी मैं खुद ले रहा हूं। 

अधिकांश श्रमिक निरक्षर होते हैं। ऐसे में उन्हें योजनाओं की जानकारी देने मैं स्वयं आया हूं। उन्होंने कहा कि श्रमिक रोज कमाता है और रोज खाता है। एक दिन मजदूरी पर न जाने पर चूल्हा भी नहीं जलता।

श्रमिकों को बेटे-बेटियों की प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा सहायता दी जा रही है। सरकार को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता है। बेघर श्रमिकों को जमीन होने पर आवास बनाने के लिए एक लाख की सहायता दी जा रही है।

सपा पर कसा तंज

श्रमिकों को गंभीर बीमारी होने पर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा गंभीर इलाज के लिए भी दो लाख से 20 लाख तक सहायता दी जा रही है। मोदी का सपना है कि श्रमिक सिर उठाकर जिएं और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकें।  

सपा पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार तमाम योजनाओं को सीधा लाभ श्रमिकों को दे रही है। सपा सरकार में एकमात्र साइकिल वितरण की योजना थी। इसमें भी चहेतों का साइकिलें बांटी गईं। जरूरतमंद किसी श्रमिक को योजना का लाभ नहीं मिला।

वीं महापौर नूतन राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का बीड़ा उठाया है। इससे पूर्व श्रम मंत्री ने रामलीला चौराहे के निकट लेबर अड्डे पर पहुंचकर श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed