फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी में होम क्वॉरेंटाइन की दी जानकारी दी

कोरोना के दौर में आइसोलेशन और क्वॉरेंटाइन में अंतर समझें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी में होम क्वॉरेंटाइन की दी जानकारी दी
मथुरा। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आइसोलेशन और क्वारेंटाइन यह दो शब्द तेजी से उभरे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों को 14 दिन तक देखभाल की क्वॉरेंटाइन सलाह देती है जो विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके आए हों या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हों। इस दौरान उसे आवश्यक उपचार व डॉक्टर की सलाह से दी जाती हैं। जिले में जगह-जगह पर क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा होम क्वॉरेंटाइन होने के लिए कोई व्यक्ति अपने घर का एक कमरे का चुनाव भी कर सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर होम क्वॉरेंटाइन के बारे में लोगों को जानकारी दी है। अपने घर के ऐसे कमरे में रहें जो हवादार हो और जिसमें शौचालय की सुविधा हो। एक मीटर की दूरी जरूर बनाएं। होम क्वारंटाइन में हाथों को साबुन से बार-बार धोएं और अल्कोहालयुक्त हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। अपने कपड़े, बिस्तर और बर्तन के सिवाए दूसरों के सामानों को न छुएं।  कोरोना वायरस से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क लगाकर रहें। कम से कम 14 दिनों तक तो ऐसा करें ही जब तक कि रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए। .. आइसोलेशन और क्वॉरेंटाइन में 14 दिन तक मथुरा। आइसोलेशन उस व्यक्ति को किया जाता है जो कोरोना वायरस संक्रमित हो जाता है और उसके संक्रमण होने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा कर ली जाती है। आइसोलेशन के दौरान उन्हें पूरी तरह की सुविधा दी जाती है उनका ख्याल रखा जाता है और साथ ही उन्हें सभी प्रकार की दवाइयां देकर स्वस्थ करने की प्रक्रिया 14 दिन तक अपनाई जाती है। आइसोलेशन वार्ड घर से दूर किसी एकांत स्थान पर होते हैं। डॉ पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल ऑफिसर संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed