फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kyc Fraud Withdrawals Money from Five Accounts

साइबर अपराधियों से रहें सावधान, एप डाउनलोड कराकर पांच खातों से निकाले रुपए

Sun, 15 Mar 2020 09:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Mar 2020 09:45 AM IST
सार

पांच खातों से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए।
 

विज्ञापन
Kyc Fraud Withdrawals Money from Five Accounts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रिय ग्राहक आपके पेटीएम की केवाईसी आज समाप्त हो रही है...। कस्टमर केयर पर अभी कॉल करें...। आपका पेटीएम खाता 24 घंटे में ब्लाक कर दिया जाएगा...। मोबाइल पर यह मैसेज आए तो सावधान हो जाएं? यह साइबर अपराधियों का मैसेज हो सकता है।
विज्ञापन


इसी तरह का मैसेज एक व्यापारी के मोबाइल पर भेजा गया। इसके बाद मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराकर पांच खातों से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


इंद्रापुरम, ताजगंज निवासी बृजमोहन गुप्ता की बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में जूते की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को एक बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें पेटीएम केवाईसी अपडेट करने के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मैसेज में लिखे नंबर पर कॉल किया। मगर, नंबर व्यस्त आया। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे उसी नंबर से बृजमोहन के मोबाइल पर कॉल आया। ट्रू कॉलर पर पेटीएम कस्टमर केयर लिखकर आ रहा था। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कंपनी से बोल रहा है।

उसने क्यू एसएप डाउनलोड करने के लिए बोल दिया। इसके बाद पेटीएम चालू करा दिया। इसमें 9999 रकम भरवा ली। इसके बाद फोन कट गया। पेटीएम से बृजमोहन के तीन बैंक के पांच खाते लिंक थे।

यह यूपीआई से जुड़ा हुआ था। आधा घंटे बाद बृजमोहन के मोबाइल पर छह मैसेज आए। इनमें 60177  रुपये खातों से निकलने की जानकारी थी। उन्होंने उक्त नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच आफ आया।

एप से करते हैं स्क्रीन शेयर, नहीं करें डाउनलोड
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, अपराधी पेटीएम केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कराते हैं। एप की मदद से मोबाइल की स्क्रीन शेयर हो जाती है। पेटीएम में भरी जाने वाली जानकारी साइबर अपराधी के पास पहुंच जाती है।

ओटीपी भी वह जान लेते हैं। इसके बाद खाते से रकम निकालते हैं। इसलिए एप कभी भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए। पेटीएम कंपनी कभी केवाईसी अपडेट करने के लिए नहीं कहती है।

शहर में आ चुके हैं कई मामले
शहर में पेटीएम केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर खातों से रकम निकालने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ित साइबर सेल में शिकायत करते हैं,  लेकिन लोगों की निकली हुई रकम वापस नहीं हो पा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed