{"_id":"5f04aae28ebc3e42e827ac9e","slug":"kurki-mainpuri-news-agr4494823118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर नीरज यादव का मकान किया गया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर नीरज यादव का मकान किया गया कुर्क
विज्ञापन
घिरोर के गांव शाहजहांपुर में प्रधान के घर कुर्की के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। मंगलवार को एसपी की मौजूदगी में गांव शाहजहांपुर निवासी गैंगस्टर नीरज के मकान को कुर्क किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। हिस्ट्रीशीटर का घर अब प्रशासन के कब्जे में आ चुका है।
थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी गैंगस्टर नीरज यादव एक समय पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वर्ष 2017 में एक बार पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए थे। नीरज पर विभिन्न थानों में करीब 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या आदि के मामले शामिल हैं।
सोमवार को नीरज यादव के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। मंगलवार को एसपी अजय कुमार पांडेय बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ गांव पहुंच गए। एसपी की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर के घर को कुर्क किए जाने की कार्रवाई की गई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गांव छावनी बना रहा। पुलिस ने गलियों में गश्त करके स्थिति का भी जायजा लिया। एसपी ने गांव वालों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
कुर्क आवास की कीमत 60 लाख
एसपी ने कार्रवाई के बाद प्रेसवार्ता कर बताया कि नीरज यादव के आवास को सील कर दिया गया है। वहीं आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई है। करीब 60 लाख कीमत का आवास कुर्क किया गया है। अन्य अवैध संपत्ति के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। नीरज व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं। नीरज के गैंग को पूरी तरह से खत्म करेंगे। अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की रियायत नहीं की जाएगी। अपराधियों का ठिकाना हर हाल में जेल की सलाखें होगा।