{"_id":"611502ae8ebc3e44fa02453a","slug":"kuravali-police-caught-five-animal-thieves-in-an-encounter-mainpuri-news-agr503445452","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े पांच पशु चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े पांच पशु चोर
विज्ञापन
कुरावली(मैनपुरी)। थाना पुलिस ने कालाखेत मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में कार सवार पांच पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई चार बकरियां, तमंचा कारतूस बरामद हुए। बदमाशों ने क्षेत्र में चोरी की वारदातें करने की बात कबूल की। पुलिस ने सभी को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया।
थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों से पशु चोरी की वारदात हो रहीं थीं। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक सफारी कार में कुछ पशु चोर असलहा और चोरी की बकरियों के साथ मौजूद हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक एसआई सुखवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण फोर्स के साथ घिरोर रोड की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने सफारी में बैठे पशु चोरों को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कालाखेत जाने वाले मार्ग पर बदमाशों को पकड़ लिया।
उनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए पशु चोरों ने अपने नाम गुड्डू निवासी बागऊ थाना गुन्नौर संभल, सद्दाम निवासी रीछपुरा कुरावली, नाजिम निवासी नूरारी मस्जिद के पास टेडी बगिया थाना एत्माद्दौला आगरा, दुर्विजय सिंह निवासी निवासी लुखुरपुरा कुरावली और अरमान निवासी गांव रीछपुरा कुरावली बताया। पशु चोरों ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदात करने की बात कबूल की। इसके बाद पशु चोरों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
पशु पालकों से मिली थी अहम जानकारी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 10 अगस्त को रामशंकर निवासी हीरापुर की बकरियां चोरी हुईं थीं। उसने पशु चोरों की सफारी का नंबर भी बताया था। दूसरी वारदात जींगन चंदाई निवासी उदयवीर सिंह के यहां हुई थी। चोर उसकी बकरियां चुरा ले गए थे। यहां भी उसी सफारी कार का प्रयोग किया गया था।