फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kunj galiyan of Vrindavan will be beautified under pro poor project

सजाई-संवारी जाएंगी वृंदावन की कुंज गलियां, प्रो-पुअर योजना के तहत होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 29 Feb 2020 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Kunj galiyan of Vrindavan will be beautified under pro poor project
बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन की कुंज गलियों का स्वरूप बरकरार रखने के लिए उनके सौंदर्यीकरण की योजना पर नगर निगम काम करने जा रहा है। प्रो-पुअर योजना में 22 गलियों में हो रहे कार्य के साथ अब 30 और गलियों के सुधार की योजना नगर निगम ने तैयार की है। इस पर 1.06 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ये जानकारी नगर आयुक्त रविंद्र मांदड़ ने वृंदावन क्षेत्र के पार्षदों को दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि वृंदावन को स्मार्ट बनाना है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सुखद अनुभव लेकर वापस लौटें। इस दौरान उन्होंने दो स्कूलों के उच्चीकृत और हेरिटेज वॉक को लेकर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि खुले घूमते जानवरों के पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। बैठक में पार्षद दल के उपनेता रहे राधेकृष्ण पाठक, मुन्नालाल निषाद, पंकज अरोड़ा, जय शर्मा, पवन यादव, प्रतिनिधि उत्तम बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम बनेगा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र

वृंदावन में हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज स्टेडियम को अब नया स्वरूप दिया जाएगा। वृंदावन में सड़कों पर होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए इस स्टेडियम को तैयार किया जाएगा। इससे खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां हो सकें।

प्रो-पुअर के कार्यों की धीमी गति पर पार्षद चिंतित

श्रीबांकेबिहारी मंदिर से जुड़ी 22 गलियों के सौंदर्यीकरण की प्रो-पुअर योजना में धीमीगति पर पार्षदों ने चिंता जाहिर की। कहा कि बिजली और विकास प्राधिकरण से उक्त योजना के कार्य को जल्द पूरा कराया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed