Kumbh Mela 2021: वृंदावन कुंभ मेला के लिए यमुना नदी पर बन रहा पांटून पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेला बैठक की तैयारियां अब रंग लाने लगी हैं। यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण शुरू हो गया है। यह पुल वृंदावन और देवरहा बाबा समाधि की ओर कुंभ मेले के दौरान होने वाले आवागमन का माध्यम बनेगा।
हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में कुंभ मेला बैठक का आयोजन होना है। इसकी शुरुआत 16 फरवरी से होगी। इसकी तैयारियां यमुना के तट पर की जा रही हैं। इसमें अब पीडब्ल्यूडी ने मेला की योजना के मुताबिक पांटून पुल के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए मंगाए गए पांटून यमुना नदी में उतारते हुए उन्हें अब एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है।
पांटून पुल बनाने का यह कार्य संत देवरहा बाबा समाधि आश्रम के निकट किया जा रहा है। इसके लिए वृंदावन कुंभ मेला बैठक क्षेत्र स्थल की ओर यमुना किनारे बोरों का घाट भी बना दिया गया है। जिसके माध्यम से श्रद्धालु और साधु-संत पांटून पुल का उपयोग कर सकेंगे। यह पुल कुंभ मेला में बाहर से आने वाले लोगों के लिए आवागमन का बड़ा माध्यम बनेगा।
इसके अलावा केशीघाट पर पूर्व से ही पांटून पुल मौजूद है, जो मांट की ओर आवागमन का माध्यम बना हुआ है। मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि कुछ दिन बाद और कार्य में तेजी देखने को मिलेगी।
निर्माणाधीन घाट पर बदल दिए गए खराब पत्थर
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से बनवाए जा रहे ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा घाट के निर्माण के लिए लाए गए घटिया पत्थरों को कार्य स्थल से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नए लाल पत्थर मंगाए गए हैं, जिनका उपयोग अब निर्माणाधीन घाट के लिए होगा।
बता दें कि तीन दिन पहले निरीक्षण के दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने पत्थरों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। इन्हें हटाने के निर्देश देते हुए ठेकेदार को हिदायत भी दी थी। उक्त आदेश पर अब लाल पत्थर मंगाए गए हैं।