फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kumar Vishwas reached the shelter of Banke Bihari mandir vrindavan mathura

UP News: बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे कुमार विश्वास, कोलकाता की घटना पर राजनीतिक दलों की कड़ी निंदा

Sat, 24 Aug 2024 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

 कवि कुमार विश्वास शनिवार को बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य को भजन गाकर सुनाया। इस दौरान कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया।  
 

विज्ञापन
Kumar Vishwas reached the shelter of Banke Bihari mandir vrindavan mathura
कुमार विश्वास - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन में देश के नामचीन काव्यकार कुमार विश्वास शनिवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। मंदिर में कवि पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए, जहां उन्होंने अपने आराध्य को भजन भी गाकर सुनाया। डॉ विश्वास ने कोलकाता की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए राजनीतिक दलों को आड़े हाथों भी लिया। 
विज्ञापन




धार्मिक नगरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए जाने माने कवि कुमार विश्वास सुबह ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां पूरी श्रद्धा से दर्शन पूजा करने के बाद ठाकुरजी सामने भजन की कुछ पंक्तियां भी गाकर सुनाई। मंदिर में सेवाधिकारी मनोज गोस्वामी और गोपी गोस्वामी ने ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। 
विज्ञापन


गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से बात करते हुए डाक्टर विश्वास ने कहा कि कोलकाता रेप मर्डर केस बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लेकिन उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वाम के साथ राम का राजनीतिक रूप से चर्चा करना है। क्योंकि भगवान राम का जन्म दुष्टों के संहार के लिए हुआ है। राम के नाम पर अराजकता उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मसले पर उन्होंने कहा कि अगर दूसरे पक्ष के एक हजार लोग भी समझदारी दिखाते हुए विवादित भूमि का खुद अध्ययन करें और इसे श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के लिए सौंप दे तो भाईचारा कायम होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर वह उनसे यही प्रति उपहार मांग रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed