{"_id":"633a86d4524738118b3e26e3","slug":"kshatriya-mahasabha-tore-posters-after-cm-yogi-s-photo-disappeared-from-the-banner-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीएम योगी की फोटो बैनर से गायब देख हंगामा, क्षत्रिय महासभा ने फाड़े पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीएम योगी की फोटो बैनर से गायब देख हंगामा, क्षत्रिय महासभा ने फाड़े पोस्टर
Mon, 03 Oct 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:23 PM IST
सार
मेयर नवीन जैन के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। उन्होंने इस मामले पर खेद जताया, जिसके बाद आगे का कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन
फाड़ा बैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यमुना किनारा रोड पर यमुना आरती स्थल के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान जब क्षत्रिय महासभा के लोग वहां पहुंचे तो बैनर से सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान की फोटो न होने पर आक्रोश फैल गया। महासभा के पदाधिकारियों ने मंच पर लगा बैनर फाड़ दिया।
वहीं हंगामे की सूचना पर मेयर नवीन जैन मौके पर पहुंच गए। खेद जताते हुए भीड़ को शांत कराया। इसके बाद बिना बैनर के ही प्रतिमा का अनावरण हुआ। हवन पूजन के बाद प्रतिमा का अभिषेक किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों ने अनावरण किया।
महाराणा प्रताप के जयकारों से यमुना किनारा रोड गूंज उठा। प्रतिमा लगभग 1600 किग्रा वजन की है, जिसकी ऊंचाई लगभग 16 फुट है और इस प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 26 लाख रुपये की लागत आई है। प्रतिमा को जयपुर के शिल्पकार निर्मल दंपती ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन
क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने महापौर के प्रयासों को सराहा। जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप सर्व समाज के महापुरुष और युवाओं की प्रेरणा के स्रोत हैं। सांसद हरद्वार दुबे, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष को अतुलनीय बताया।