{"_id":"62f7a41c273c6a3bf225b78f","slug":"krishna-janmashtami-will-be-celebrated-in-nandgaon-mathura-on-20-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2022: नंदगांव में 20 अगस्त को जन्मेंगे कन्हैया, ब्रज के अन्य मंदिरों में 19 अगस्त को जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2022: नंदगांव में 20 अगस्त को जन्मेंगे कन्हैया, ब्रज के अन्य मंदिरों में 19 अगस्त को जन्माष्टमी
Sun, 14 Aug 2022 06:36 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:36 AM IST
सार
नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहार खुर गिनती रीति से मनाए जाते हैं। इसके चलते कई बार नंदभवन में जन्माष्टमी अलग तारीख को हो जाती है। इस बार 20 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जबकि ब्रज के अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी 19 अगस्त को है।
विज्ञापन
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नंदगांव की नंदीश्वर पहाड़ी स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 20 अगस्त को मनाया जाएगा। ब्रज के अधिकांश मंदिरों में कन्हैया 19 अगस्त को जन्म लेंगे, लेकिन नंदगांव में कान्हा 20 अगस्त को जन्मेंगे। अलग-अलग दिन जन्माष्टमी का पर्व होने का कारण खुर गिनती है।
विज्ञापन
नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहार खुर गिनती रीति से मनाए जाते हैं। इसके चलते कई बार नंदभवन में जन्माष्टमी अलग तारीख को हो जाती है। अन्य स्थानों से मेल नहीं खाती। नंदगांव में प्रचलित रीति के अनुसार रक्षाबंधन के ठीक आठ दिन बाद ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
विज्ञापन
यदि कोई तिथि क्षय होती है या बढ़ती है तो अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी की तिथि बदल जाती है, जबकि नंदगांव में जन्माटष्मी की तिथि नहीं बदलती है। उसे रक्षाबंधन के आठ दिन बाद ही मनाया जाता है। अन्य कई त्योहार भी खुर गिनती रीति से ही निर्धारित किए जाते हैं।
विज्ञापन
नवमी को मनाया जाता है जन्मोत्सव
जन्मोत्सव के अगले दिन नवमी को नंदगांव में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन नंदगांव-बरसाना के गोस्वामीजनों द्वारा संयुक्त समाज गायन, दधि कांधों, शंकर लीला, मल्ल युद्ध, बांस बधाई आदि का आयोजन नंदभवन में किया जाता है।अष्टमी की रात में भजन संध्या के साथ-साथ श्रीकृष्ण के कुल का बखान ढांड़ी-ढांड़न लीला द्वारा किया जाता है। श्री नंदराय महाराज नंदबाबा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. भुवनेश गोस्वामी ने बताया कि नंदगांव में जन्माष्टमी 20 अगस्त को तथा 21 अगस्त को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।