फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami Preparations sapt dewalya celebrate shobhayatra in vrindavan

मथुराः कृष्ण जन्माष्टमी के लिए रूपरेखा तैयार, प्राचीन सप्तदेवालय निकालेंगे सामूहिक शोभायात्रा

Thu, 01 Aug 2019 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami Preparations sapt dewalya celebrate shobhayatra in vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सेवाकुंज मार्ग स्थित ठा. राधा श्यामसुंदर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई हैं। तैयारियों को लेकर मंदिर की गई बैठक में 26 अगस्त को सप्तदेवालयों की सामूहिक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की बैठक में चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि नगर संकीर्तन शोभायात्रा कुंभ मेले पर निकलने वाली शोभायात्रा के स्वरूप में निकलेगी।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सभी महंत छत्र से सुसज्जित होंगे। सेवायत कृष्णगोपालानंद देव गोस्वामी ने कहा कि प्रमुख मार्गों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शोभायात्रा में मठ, मंदिर, महाविद्यालय, नगर निगम एवं सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महंत लाड़िलीशरण, महंत तमालकृष्ण दास,गोविंद दास, प्रद्युम्र प्रताप सिंह, महंत सत्यहरि दास, महंत सच्चिदानंद दास, महेशचंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, रमेशचंद्र विधि शास्त्री, जगदीश नीलम, मधुमंगल शुक्ला, मोहन लाल शर्मा, वनमाली दास, रामनारायण ब्रजवासी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed