फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami Mathura 2023 Lord Krishna Birth Celebrations In agra

आगरा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: कारागार मंत्री ने जेल में की पूजा, पुलिस लाइन में दिखा भव्य नजारा

Fri, 08 Sep 2023 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 02:23 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा आगरा कृष्णभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जहां घरों में कान्हा के जन्म के साथ बधाईं शुरू हुईं तो वहीं जेल, पुलिस लाइन और शहर के प्रमुख मंदिरों सहित गली-गली में कान्हा का झांकियां सजाई गईं थींं। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Mathura 2023 Lord Krishna Birth Celebrations In agra
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही लोग उत्साहित हो उठे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला और केंद्रीय कारागार में सजावट की गई। बंदियों ने मंदिर को भव्य तरीके से सजाया। झांकियां भी बनाई गईं। जिला कारागार में भजन के लिए मंडली बुलाई गई थी। वहीं केंद्रीय कारागार में भी आयोजन हुए। रात तकरीबन नौ बजे कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ओपी कटियार सहित जेलर, डिप्टी जेलर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में भी हुई सजावट
जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर में पुलिसकर्मियों ने भजन-कीर्तन किए। इस दौरान पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन



श्रीजगन्नाथ मंदिर में पंचऔषधि, पंचगव्य और पंचामृत से हुआ अभिषेक
योगीराज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का जन्मोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) ने श्री जगन्नाथ मंदिर कमलानगर में विशेष पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए अभिषेक में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं रात 10:30 बजे वेद मंत्रोच्चार के साथ पंच औषधी, पंचगव्य व पंचामृत से योगेश्वर भगवान कृष्ण का इस्कॉन के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने अभिषेक कराया गया। रात 12 बजते ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। बृहस्पतिवार को कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना रखी गई। 8 सितंबर को शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शैलेंद्र अग्रवाल, राहुल बंसल, संजीव मित्तल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, कांता प्रसाद अग्रवाल, अखिल बंसल, राजीव जैसवाल, राजेश उपाध्याय, ओम प्रकश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम दरबार की झलक देखने उमड़े भक्त
नंदगोपाल के मनमोहक रूप के साथ राम दरबार की झलक देखने के लिए भक्तों की भीड़ बृहस्पतिवार को नामनेर बाजार में उमड़ी। पूतना वध की झांकी भी सभी को पसंद आई। मेले में झूले और चाट-पकोड़ी का मजा भी लोगों ने लिया। मेले का शुभारंभ विधायक जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह और भगत सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने लड्डू गोपाल की आरती की। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। झूले में झूलते नंदगोपाल, पूतना का वध करते हुए और राम दरबार की झांकी लगी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष बृजेश पंडित ने बताया कि त्रिदिवसीय मेले में शुक्रवार को धार्मिक झांकियां दिखाई जाएगी, तो नौ सितंबर को कन्हैया की छठी पूजकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले की व्यवस्थाएं योगेश कुमार, पंकज, दीप बघेल, रघु पंडित, मोंटी, अनुराग गर्ग, विमल प्रजापति आदि ने संभाली।

रश्मि नगर मंदिर में सजी बर्फ की झांकी
कमला नगर के रश्मि नगर स्थित मंदिर में बर्फ की झांकी सजी। इसमें बर्फ के शिवलिंग, शिव दरबार, गोवर्धन महाराज आकर्षण का केंद्र रहे। महंत दाऊदयाल पंडित ने महाआरती कर कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। भक्तों को प्रसाद बांटा। आयोजन में मुकेश जौहरी, अनिल अरोड़ा, विकास अग्रवाल, ऋतिक जौहरी, तनिष्का जौहरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

एसएन में गूंजा नंद के आनंद भयो...
एसएन मेडिकल कॉलेज में जन्माष्टमी पर भजन संध्या हुई। नंद के आनंद भयो...बड़ी देर हुई नंदलाला...भजनों पर डॉक्टर और स्टाफ नृत्य किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. करुणा शंकर दिनकर, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. प्रीति भारद्वाज, हरेंद्र शर्मा, डॉ. तिरुपति नाथ्, डॉ. प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

जन्माष्टमी पर भजन सुनकर झूमे भक्त
आगरा। कमला नगर प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। ब्रह्मकुमारी शीला बहन और सपना बहन ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। मुख्य अतिथि आलोक कुमार को सम्मानित किया। मंजिल बहन, महिमा बहन आदि मौजूद रहे। 



कान्हा और राधा की गूंजी किलकारियां
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में 350 से ज्यादा घरों में कान्हा और राधा की किलकारियां गूंजीं। जिला महिला अस्पताल में जन्माष्टमी पर सामान्य प्रसव से 16 बेटियों और 7 बालकों ने जन्म लिया, वहीं ऑपरेशन से 2 बच्चों का जन्म हुआ। निजी अस्पतालों में 330 से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया।बच्चों की किलकारी सुन माता-पिता संग परिवारीजन के चेहरे खिल गए। बेटे को कान्हा और बेटी को राधा का स्वरूप माना गया। जिला महिला अस्पताल की मुख्य अधीक्षक डाॅ. नीलम रानी ने बताया कि इस जन्माष्टमी पर सिजेरियन की अपेक्षा सामान्य प्रसव से अधिक बच्चे पैदा हुए हैं। आगरा आब्सट्रेटिक्स एंड गाइनी सोसाइटी की अध्यक्ष डाॅ. सुषमा गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पतालों में 350 बच्चों का जन्म जन्माष्टमी पर हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed