फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami 2023 soldiers more then 4500 and 10 company PAC handle security of Janmabhoomi mathura

UP: 4500 जवान, 10 कंपनी पीएसी और ड्रोन संभालेगा कान्हा की सुरक्षा; कृष्ण जन्माष्टमी पर छावनी बनेगी जन्मभूमि

Thu, 31 Aug 2023 09:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 09:12 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर 4500 से अधिक जवान रेंज और जोन से सुरक्षा के लिए भेजे जाएंगे। ड्रोन से निगरानी होगी। इसके साथ ही शहर के अंदर ट्रैफिक  नहीं संचालित होगा।
 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 soldiers more then 4500 and 10 company PAC handle security of Janmabhoomi mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों के लिए कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सुरक्षा के लिहाज से आयोजित मासिक बैठक में सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद अंतिम रूप दे दिया गया। इस दौरान खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट दी है कि40 से 45 लाख श्रद्धालु छह से आठ सितंबर के दौरान मथुरा में रहेंगे। एसएसपी ने भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। बताया जा रहा है कि करीब 4500 जवान पुलिस, आरएएफ और पीएसी के रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध करा दिए हैं। शासन स्तर से फोर्स भेजा जाना बाकी है।

विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। पूरी योजना तैयार हो चुकी है। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर को आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन पर मंथन

वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को लेकर बहुत अधिक एहतियात बरती जा रही है। दरअसल, पिछले साल इसी पर्व पर मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पुलिस-प्रशासन इस बार ऐसी कोई भी चूक नहीं करना चाहता, जिससे फिर फजीहत झेलनी पड़े। मंदिर के सेवायतों से लेकर इलाके के प्रमुख लोगों से बातचीत की जा रही है। विचार यह भी हो रहा है कि मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग पूरे शहर में स्क्रीन लगाकर की जाए।

विज्ञापन

होटल कारोबारियों में उत्साह

जन्माष्टमी पर होटल व्यवसाय के वारे-न्यारे होने वाले हैं। देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ने वाला है। होटलों के अलावा आश्रम, धर्मशाला, गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं से भरे रहेंगे। कुछ होटलों में ऑनलाइन बुकिग के जरिये सात और आठ सितंबर के लिए सभी कमरे बुक हो चुके हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं, जबकि 300 से अधिक आश्रम हैं। जन्माष्टमी पर सभी फुल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed