Krishna Janmashtami 2022: मथुरा में जन्माष्टमी पर हाई अलर्ट पर सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद जवान
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा तैयार है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बल, आरएएफ, एटीएस कमांडो और सिविल पुलिस सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रेड जोन (श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह का अंदरूनी परिसर) और यलो जोन (दोनों धर्मस्थलों के बाहर चारों तरफ) में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड ने हर वस्तु को खंगाला और यहां आने वालों की कड़ी तलाशी ली। इसके अलावा ग्रीन जोन (शहर और हाईवे का इलाका) में भी पुलिस और पीएसी के जवान सतर्क और सजग दिखे। नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग की गई।
19 अगस्त दिन शुक्रवार को अजन्मे का जन्म होगा। इस जन्म के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों कृष्ण भक्तों का मथुरा में आगमन हो चुका है। कृष्णभक्त बिना परेशानी के अपने आराध्य के दर्शन कर सकें, इसके लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह से डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने नए बस अड्डे पर एंटी सैबोटाज चेकिंग से भक्तों के सामान की तलाशी ली गई। लगातार चेकिंग करके संदिग्धों वस्तु और व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से व्यवहार अच्छा रखें। कृष्णभक्त अपने आराध्य के आसानी से दर्शन कर सकें ।
एसएसपी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखी
एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा हर संदिग्ध व्यक्ति या फिर वस्तु पर पैनी निगाह बनाए रखने के लिए ताकीद किया। कतई भी हीलाहवाली न बरतने के लिए भी कहा। एसएसपी के साथ एसपी सुरक्षा आनंद कुमार आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे।
जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा तैयार
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा तैयार है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बल, आरएएफ, एटीएस कमांडो और सिविल पुलिस सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है। ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। शहर के कोर एरिया को नो व्हीकल/नो पार्किंग एरिया घोषित किया गया है।