{"_id":"5d70fd5f8ebc3e93c734a888","slug":"krishana-gaon-gokul-salected-in-adarsh-nagar-panchayat-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दी कान्हा के गांव गोकुल को सौगात, इस योजना में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने दी कान्हा के गांव गोकुल को सौगात, इस योजना में हुआ चयन
Fri, 06 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोकुल धाम
कान्हा का गांव गोकुल अब आदर्श नगर पंचायत कहलाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत मथुरा जनपद से गोकुल का चयन किया गया है। इस योजना में अब गोकुल में अवस्थापना विकास के लिए दो करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी।
राज्य सरकार ने वर्ष 2017-18 में शुरू की आदर्श नगर पंचायतों के चयन की प्रक्रिया में जनपद से फरह और बरसाना का चयन हुआ था। इस बार सरकार ने सिर्फ एक नगर पंचायत को आदर्श का दर्जा देने के आदेश दिए। इस प्रक्रिया में मथुरा से छाता और चौमुहां के साथ गोकुल का नाम प्रस्तावित किया गया था।
इन तीनों ही नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने अपने-अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए पूरी जोर आजमाइश की। लेकिन सफलता गोकुल के हाथ लगी है। अब इस योजना में 2018-19 के लिए जारी सूची में गोकुल को चयनित किया गया है। इससे गोकुल नगर पंचायत को अब दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि अवस्थापना कार्यों के लिए मिलेगी।